बलिया में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम:लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता; नैतिकता के महत्व से अवगत कराना उद्देश्य
बलिया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सर्व सेवा संस्थान, नवरतनपुर, नवानगर की ओर से 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य आमजन और बच्चों को ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिकता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम में लोगों को दैनिक जीवन में ईमानदारी और जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं बच्चों को सत्यनिष्ठा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया गया। संस्थान ने भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)