अमरोहा में जागरण मंच ने फूंका एलन मस्क का पुतला:स्टारलिंक पर भारत में प्रतिबंध लगाने की मांग, अटल चौक पर किया प्रदर्शन
अमरोहा के अटल चौक पर रविवार दोपहर 2 बजे स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एलन मस्क और उनकी कंपनी स्टारलिंक के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एलन मस्क का पुतला फूंका। प्रदर्शन जिला संयोजक वेदप्रकाश चौहान के नेतृत्व में हुआ। मंच के सह-प्रांत संयोजक एडवोकेट सुधांशु बिश्नोई ने एलन मस्क के बयानों की निंदा की और राष्ट्रीय सुरक्षा व डिजिटल संप्रभुता का हवाला देते हुए स्टारलिंक पर भारत में पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की। सुधांशु बिश्नोई ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच लंबे समय से स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंच भारतीय बाजार और डेटा पर विदेशी कंपनियों के कब्जे की कोशिशों का विरोध करता है। अमरोहा ब्लॉक प्रमुख गुरविंदर सिंह ने लोगों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की अपील की। सुधांशु बिश्नोई ने कहा कि देश के हितों की रक्षा और स्वदेशी भावना को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह कदम जरूरी है। प्रदर्शन में प्रशांत सिंह, मुकेश सक्सैना, शुभम चौहान, राहुल सैन, मनु कमल, गोपाल सानी, राजकुमार, महेंद्र सिंह और वंश कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)