राम मंदिर 7 नवंबर को एक लाख दीपों से जगमगाएगा:अयोध्या में 5 जोन में बांटी गई जिम्मेदारी, एक हजार कार्यकर्ता जुटेंगे

Nov 01, 2026 - 16:56
0
राम मंदिर 7 नवंबर को एक लाख दीपों से जगमगाएगा:अयोध्या में 5 जोन में बांटी गई जिम्मेदारी, एक हजार कार्यकर्ता जुटेंगे
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर आगामी 7 नवंबर को करीब एक लाख दीपों से जगमगाएगा। दीपोत्सव की तैयारियों और दीप प्रज्ज्वलन के लिए लगभग एक हजार कार्यकर्ता सेवा देंगे। पूरे परिसर को पांच जोन में बांटकर प्रत्येक की जिम्मेदारी प्रभारी और उनकी टीम को सौंपी गई है। अगले पांच दिनों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) के सभागार में हुई बैठक में दीपोत्सव की कार्ययोजना तय की गई। इसमें आयोजन की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (सेवानिवृत्त), सचिव जगदीश आफले और जगन्नाथ गुलवे ने कार्ययोजना की जानकारी दी। ट्रस्ट की ओर से रविवार को बताया गया कि श्रीरामलला के मंदिर का विशेष अलंकरण किया गया है। अगले पांच दिनों में परिसर के अन्य हिस्सों को सजाने और दीप जलाने की तैयारियां भी पूरी की जाएंगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर आगामी 7 नवम्बर को लगभग एक लाख दीपों से आलोकित होगा। इस दीपोत्सव की तैयारियों एवं दीप प्रज्ज्वलन के लिये लगभग एक हजार कार्यकर्ता सेवा देंगे। सम्पूर्ण परिसर को पाँच जोन में विभाजित कर प्रत्येक जोन के प्रभारी एवं उनकी टीम निर्धारित कर दी गई है। आगामी पाँच दिनों में इस कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। यात्री सुविधा केन्द्र (पीएफसी) के सभागार में हुई बैठक में दीपोत्सव की कार्ययोजना को अन्तिम रूप दिया गया। बैठक में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व सँभाल रहे प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्र (सेवानिवृत्त), सचिव जगदीश आफले तथा जगन्नाथ गुलवे ने सम्पूर्ण कार्ययोजना विस्तार से समझाई। ट्रस्ट की ओर से रविवार बताया गया कि श्रीरामलला विराजमान मन्दिर का विशेष अलंकरण किया गया है। आगामी 5 दिनों में परिसर के अन्य भागों के अलंकरण एवं दीप प्रज्ज्वलन की तैयारियों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। मन्दिर प्रांगण, परकोटा, ग्रीन हाउस तथा यज्ञशाला क्षेत्र में जलेंगे 30 हजार दीपक जोन 1 में श्रीरामलला मन्दिर: इस जोन का दायित्व अर्चक प्रमुख आचार्य केशव को सौंपा गया है। श्रीरामलला विराजमान मन्दिर एवं उसके आसपास 30 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किये जाएँगे। इनमें मुख्य रूप से मन्दिर प्रांगण, परकोटा, ग्रीन हाउस तथा यज्ञशाला क्षेत्र सम्मिलित हैं। कुबेर टीला, सप्तमण्डप, शेषावतार मन्दिर, हुतात्मा स्मारक तथा पंचवटी में 30 हजार दीपक जलेंगे जोन 2 में कुबेर टीला एवं सप्तमण्डप: इस जोन में कुबेर टीला, सप्तमण्डप, शेषावतार मन्दिर, हुतात्मा स्मारक तथा पंचवटी आदि स्थान सम्मिलित हैं। इसका दायित्व चन्दन क्षितिज एवं उनकी टीम को सौंपा गया है। यहाँ भी 30 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किये जाएँगे। वापसी के मार्गों पर 13 हजार दीप जलाने की तैयारियां जोन 3 में वापसी दर्शन मार्ग एवं पीएफसी: इस जोन में वापसी दर्शन मार्ग, यात्री सुविधा केन्द्र, पीएफसी प्लाजा तथा नल टीला आदि स्थान सम्मिलित हैं। पी.पी. मिश्रा के नेतृत्व में कार्यरत टीम यहाँ 14 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करेगी। यात्री सेवा केन्द्र एवं अंगद टीला: भी रोशन होंगे जोन 4 में यात्री सेवा केन्द्र एवं अंगद टीला: इस जोन का दायित्व कैप्टन जे.पी. द्विवेदी (सेवानिवृत्त) एवं उनकी टीम को सौंपा गया है। यात्री सेवा केन्द्र, अंगद टीला, सीता रसोई तथा रामानन्दाचार्य द्वार को इस जोन में सम्मिलित किया गया है। यहाँ 13 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किये जाएँगे। उत्तर प्रदेश पुलिस तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की भी सहभागिता रहेगी जोन 5 में श्रीरामजन्मभूमि पथ एवं दर्शन मार्ग: इस जोन में श्रीरामजन्मभूमि पथ, दर्शन मार्ग, सिंह द्वार तथा चरण पादुका आदि स्थान सम्मिलित हैं। नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कार्यरत टीम यहाँ 13 हजार दीप प्रज्ज्वलित करेगी। इस टीम के सहयोग के लिये विशेष रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की भी सहभागिता रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User