ट्रैक्टर-ट्रॉली की सरिया सिर में लगने से युवक गंभीर घायल:सिलेंडर लेकर घर लौट रहा था, ओवरटेक करते समय हादसे का VIDEO
जालौन के कोतवाली कोंच क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकली सरिया सिर में लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 28 अक्टूबर को नदीगांव रोड पर मंडी गेट नंबर दो के पास दतिया वालों की महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के सामने हुआ। घायल का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो रविवार शाम करीब 5 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सिलेंडर लेकर घर लौट रहा था युवक ग्राम खक्कल तूमरा निवासी नितिन कुमार पुत्र रामसिया सिलेंडर लेने कोंच आया था। सिलेंडर लेकर घर लौटते समय वह किसी काम से सड़क किनारे खड़ा हो गया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली दूसरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए वहां से गुजरी। ट्रॉली के पीछे निकली सरिया नितिन के सिर में लग गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। चालक की पहचान कराने की मांग हादसे के बाद घायल नितिन को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाज के बाद रविवार को उसने कोतवाली में शिकायत दी। इसमें ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)