मुजफ्फरनगर में 5.550 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:मेरठ से लाकर युवाओं को करते थे सप्लाई, जेल भेजा
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली पुलिस ने गांजे की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, दोनों मेरठ से गांजा खरीदकर मुजफ्फरनगर में सप्लाई करते थे। युवाओं तक भी नशे की खेप पहुंचाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार दोपहर करीब तीन बजे जेल भेज दिया। काली नदी पुल के पास चेकिंग में पकड़े गए कोतवाली नगर पुलिस ने 31 अक्टूबर की देर रात करीब 12 बजे चरथावल-न्याजूपुरा मार्ग पर काली नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अब्दुल मन्नान (29) पुत्र सरफराज निवासी खादरवाला और जावेद उर्फ अल्लू (25) पुत्र इकराम निवासी कस्सावान, थाना खालापार के रूप में हुई। एक के पास 2 किलो, दूसरे से 3.5 किलो गांजा बरामद आबकारी चौकी प्रभारी शशि कपूर के अनुसार, अब्दुल मन्नान के पास से 2 किलो 50 ग्राम और जावेद उर्फ अल्लू के पास से 3 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कुल बरामदगी 5 किलो 550 ग्राम है। मेरठ से खरीदकर मुजफ्फरनगर में करते थे सप्लाई पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी मेरठ से गांजा खरीदकर मुजफ्फरनगर में सप्लाई करते थे। उनके संपर्क में रहने वाले युवाओं तक भी गांजा पहुंचाया जाता था। पुलिस अब खरीद और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। जावेद पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के मुताबिक, जावेद उर्फ अल्लू के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। जानसठ थाने में 2016 के दो मामले और कोतवाली नगर में 2017 तथा 2023 के आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज होने का उल्लेख है। उपनिरीक्षक देवपाल सिंह करेंगे विवेचना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवपाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को रविवार दोपहर करीब तीन बजे जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)