गाजियाबाद में पीईटी की पहली पाली पूरी:44 केंद्रों पर परीक्षा हुई, अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान से मॉडरेट बताया

Nov 01, 2026 - 16:56
0
गाजियाबाद में पीईटी की पहली पाली पूरी:44 केंद्रों पर परीक्षा हुई, अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान से मॉडरेट बताया
गाजियाबाद में रविवार को पीईटी-2026 परीक्षा का तीसरा और आखिरी दिन है। जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। रविवार को पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अभी बाकी है। परीक्षा में गाजियाबाद के अलावा मुरादाबाद, अमरोहा, सहारनपुर समेत दूसरे जिलों के अभ्यर्थी भी शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर 10 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान से मॉडरेट बताया। कुछ अभ्यर्थियों के अनुसार गणित के सवालों में थोड़ी परेशानी हुई, जबकि अन्य विषयों के सवाल सामान्य रहे। धौलाना से परीक्षा देने पहुंचीं छात्रा सलोनी ने बताया कि पेपर आसान था। हालांकि गणित के कुछ सवालों में उन्हें थोड़ी परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए घर पर ही पढ़ाई की। इसके साथ ही यूट्यूब पर वीडियो देखकर विषयों को समझा और अपनी तैयारी पूरी की। वहीं, अभ्यर्थी कमल सिंह ने बताया कि पेपर आसान था। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था भी ठीक रही। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और सभी व्यवस्थाएं सही थीं। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अब दूसरी पाली की परीक्षा कराई जाएगी। इसके साथ ही पीईटी-2026 की परीक्षा का तीसरा और आखिरी दिन भी पूरा हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User