अंतिम संस्कार में आए दो युवक नहर में डूबे:नहर में नहाने गए थे, बचाने की कोशिश में दूसरा भी बहा

Nov 17, 2026 - 16:37
0
अंतिम संस्कार में आए दो युवक नहर में डूबे:नहर में नहाने गए थे, बचाने की कोशिश में दूसरा भी बहा
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के परैथा गांव में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे नहर में नहाने गए दो युवक डूब गए। एक युवक को डूबता देखकर दूसरे ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। लेकिन तैरना नहीं आने और नहर में गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूब गए। दोनों युवक गांव में एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीएम पहुंच गए। दमकलकर्मियों और गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। देर तक दोनों का पता नहीं चल सका था। अंतिम संस्कार के बाद नहर में नहाने गए थे युवक परैथा गांव निवासी सूरज की मां का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिश्तेदार और परिचित गांव आए थे। अंतिम संस्कार की रस्म पूरी होने के बाद ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र के डोगरा गांव निवासी राजा (19) पुत्र चंदन पास से गुजर रही नहर में नहाने चला गया। बताया जा रहा है कि नहाते समय राजा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखकर मई थाना क्षेत्र के मुन्नीलाल का बेटा मोहन (35) उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। तैरना नहीं आने के कारण वह भी पानी में डूबने लगा। ग्रामीणों ने बचाने का किया प्रयास दोनों युवकों को डूबता देखकर मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर मौजूद रिश्तेदार अनिल कुमार निवासी परैथा ने भी युवकों को बचाने का प्रयास किया। उसने बताया कि दोनों युवक उसके रिश्तेदार थे और अंतिम संस्कार के बाद नहाने के लिए नहर पर आए थे। पुलिस और दमकल की टीम तलाश में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम की मौजूदगी में दमकलकर्मियों और गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। टीम दोनों युवकों की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User