सुल्तानपुर में 17.09 लाख मतदाता:16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां, अंतिम सूची 4 जनवरी को जारी होगी
सुल्तानपुर में मंगलवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। डीएम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 17 लाख 9 हजार 572 मतदाता हैं। इनमें 9 लाख 16 हजार 526 पुरुष, 7 लाख 93 हजार 11 महिलाएं और 35 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। 21-29 नवंबर तक बूथों पर विशेष अभियान मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। बीएलओ और तहसील कार्यालय में देख सकेंगे नाम नागरिक अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), तहसील कार्यालय, मतदाता पंजीकरण केंद्र या जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट और जिले के डीईओ पोर्टल पर भी सूची उपलब्ध है। नया नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-6, नाम कटवाने के लिए प्रारूप-7 और नाम या पते में बदलाव के लिए प्रारूप-8 भरकर बीएलओ-तहसील कार्यालय में जमा किया जा सकता है। इसके अलावा voters.eci.gov.in और ECI Net Mobile App के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। जिला स्तर पर बनाया गया संपर्क केंद्र मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर बनाया गया है। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को भी मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गई हैं। विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)