संतकबीर नगर में छठ पर्व आज नहाय-खाय के साथ शुरू:रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, घाटों पर तैयारियां तेज

Nov 13, 2026 - 10:03
0
संतकबीर नगर में छठ पर्व आज नहाय-खाय के साथ शुरू:रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, घाटों पर तैयारियां तेज
संतकबीर नगर में शुक्रवार से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होगी। पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ घाटों पर वेदियां बनाई जा रही हैं और बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। पहले दिन व्रती महिलाएं स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य देंगी और पूजा का संकल्प लेकर अनुष्ठान शुरू करेंगी। नहाय-खाय के दिन घरों की सफाई की जाती है। व्रती महिलाएं नदी, तालाब या सुविधानुसार स्नान कर नए कपड़े पहनती हैं। इसके बाद शाम को कद्दू की सब्जी, मूंग-चना दाल और चावल का शाकाहारी भोजन तैयार किया जाता है। इसे आम की लकड़ी और मिट्टी के चूल्हे पर पकाने की परंपरा है। भोजन कांसे या मिट्टी के बर्तन में बनाया जाता है। पहले व्रती प्रसाद ग्रहण करती हैं, फिर परिवार के अन्य सदस्य भोजन करते हैं। शनिवार को होगा खरना का व्रत पर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना किया जाएगा। इस दिन व्रती सुबह स्नान और सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद पूरे दिन निराहार रहेंगी। शाम को गुड़ की खीर और रोटी का छठी मैया को भोग लगाया जाएगा। इसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करेंगी और फिर परिवार के अन्य सदस्य प्रसाद लेंगे। खरना के बाद व्रती निर्जला व्रत शुरू करेंगी। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को देंगे अर्घ्य कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद रात्रि में छठी मैया की पूजा-अर्चना होगी। सोमवार को सप्तमी तिथि पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण किया जाएगा। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। महिलाएं संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की कुशलता और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए यह व्रत करती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User