देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर:917 लोगों को योजनाओं का लाभ और प्रमाण पत्र वितरित किए गए
देवरिया में यूपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी, नोडल अधिकारी नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, सीडीओ राजेश कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना और जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से निर्बल, निर्धन, महिलाओं, बच्चों, श्रमिकों और एससी-एसटी वर्ग के 917 लोगों को योजनाओं का लाभ और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। दिव्यांगजनों को एक व्हीलचेयर, नौ हियरिंग एड, 13 एमआर किट और 20 स्मार्ट केन दिए गए। इसके अलावा 874 अन्य लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया। बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)