आगरा में प्रेशर मशीनों से चमकाए जा रहे फुटपाथ-स्कल्पचर:त्योहार पर नगर निगम शहर में चला रहा विशेष सफाई अभियान
आगरा में बढ़ते धूल के प्रदूषण का असर अब सड़कों के साथ सार्वजनिक स्थलों की खूबसूरती पर भी दिखाई देने लगा है। फुटपाथों, सेल्फी प्वाइंट और वेस्ट टू वंडर योजना के तहत लगाए गए स्कल्पचर पर धूल की परत जम रही है। ऐसे में नगर निगम ने इन स्थलों की चमक बनाए रखने के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। प्रेशर मशीनों से रोजाना धुलाई कर धूल और मिट्टी हटाई जा रही है। अधिकारियों की निगरानी में कर्मचारी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की सफाई में जुटे हैं। प्रतिमाओं को चमकाया जा रहा सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम कई स्तरों पर काम कर रहा है। सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर जमी धूल हटाने के साथ शहर के सौंदर्यीकरण के लिए स्थापित प्रतिमाओं और स्कल्पचर की भी नियमित सफाई कराई जा रही है। धूल जमा होने से इनकी चमक प्रभावित होती है। इसलिए प्रेशर मशीनों से इनकी धुलाई कराई जा रही है। अभियान में उन स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है और धूल का जमाव ज्यादा होता है। नगर निगम का प्रयास है कि शहरवासियों के साथ पर्यटकों को भी स्वच्छ और सुंदर सार्वजनिक स्थल देखने को मिलें। अधिकारियों की निगरानी में रोजाना सफाई नगर निगम अधिकारियों द्वारा अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य की गुणवत्ता देखी जा रही है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित स्थलों पर नियमित धुलाई हो और कहीं भी धूल-मिट्टी जमा न रहने पाए। इससे सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी। प्रदूषण नियंत्रण और सौंदर्यीकरण दोनों प्राथमिकता नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थलों पर धूल का जमाव रोकने के लिए नियमित सफाई और धुलाई कराई जा रही है। अधिकारियों को अभियान की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम के प्रयास जारी रहेंगे। ये भी जानिये…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)