मऊ में 'संकल्पित समर्पण' विषय पर सेमिनार:विद्यार्थियों ने चिकित्सा सेवा के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ ली
मऊ में मुहम्मदाबाद के गालिबपुर स्थित किंग्स इडेन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रविवार को दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सरोज एवं डॉ. धर्म सिंह गौतम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और ओटी टेक्नीशियन के विद्यार्थियों ने चिकित्सा सेवा के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ ली। 'संकल्पित समर्पण' विषय पर आयोजित सेमिनार में विद्यार्थियों ने मानसिक रोग और दमा के लक्षण, कारण, बचाव एवं उपचार पर प्रस्तुतियां दीं। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भ्रांतियां दूर करने का संदेश दिया। अतिथियों ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और परोपकार का दायित्व है। चेयरमैन डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया ने विद्यार्थियों को सेवाभाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)