अपर मुख्य सचिव से मिले छात्र नेता,बताई समस्या:परीक्षा नियंत्रक को लगाई फटकार,बोले-छात्रों को डिग्री-मार्कशीट के लिए क्यों लगाने पड़ रहे चक्कर

Oct 24, 2026 - 11:33
0
अपर मुख्य सचिव से मिले छात्र नेता,बताई समस्या:परीक्षा नियंत्रक को लगाई फटकार,बोले-छात्रों को डिग्री-मार्कशीट के लिए क्यों लगाने पड़ रहे चक्कर
आगरा डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्रों को डिग्री और मार्कशीट के लिए क्यों भटकना पड़ रहा है? शुक्रवार को खंदारी स्थित इंजीनियरिंग संस्थान के मीटिंग हॉल में हुई बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश से यही सवाल पूछा। छात्र नेताओं ने बैठक में विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम ने कहा- छात्र नेता समस्याएं लेकर जाते हैं, लेकिन परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में मिलते ही नहीं। डिग्री-मार्कशीट न मिलने से छात्र रोज चक्कर काटने को मजबूर हैं। इस पर अपर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई और पूछा- जब शासन से डिग्री डिजिलॉकर पर जारी करने के निर्देश हैं, तो पालन क्यों नहीं हो रहा? छात्र नेता डॉ. गौरव शर्मा ने समर्थ पोर्टल की खामियों को उठाया तो सपा छात्र सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष निर्वेश शर्मा ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी और कर्मचारी विशालदीप से जुड़े मामले को लेकर सवाल खड़े किए। अपर मुख्य सचिव ने सभी समस्याओं को राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बैठक में कुलपति प्रो. आशु रानी, कुलसचिव अजय मिश्रा, प्रो. मनु प्रताप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने सफाई दी- विश्वविद्यालय में छात्र हार्डकॉपी लेने आते हैं, वैसे 22 लाख डिग्री-मार्कशीट पहले से ही डिजिलॉकर पर अपलोड हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User