फतेहपुर में चेकिंग कर रहे सिपाही को ट्रक ने रौंदा:बडौरी टोल प्लाजा पर कवच अभियान के दौरान हादसा, गंभीर हालत में कानपुर रेफर
फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित बडौरी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। बसों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'कवच' अभियान के तहत वाहनों की चेकिंग कर रहे परिवहन विभाग के एक प्रवर्तन सिपाही को हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें नाजुक अवस्था में कानपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार (23 अक्टूबर) सुबह करीब 10:30 बजे की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम बडौरी टोल प्लाजा के समीप चेकिंग पर तैनात थी। इस टीम में प्रवर्तन सिपाही सुरेंद्र सिंह, सिपाही रामनाथ तिवारी और सरकारी वाहन के चालक भवनीत सिंह शामिल थे। टीम बसों की अनियमितताओं की जांच के लिए शासन के निर्देश पर 'कवच' अभियान चला रही थी। लापरवाह कंटेनर चालक ने मारी टक्कर इसी दौरान फतेहपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक कंटेनर (पंजीकरण संख्या- HR 55 X 5104) के चालक ने बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए चेकिंग कर रहे सिपाही रामनाथ तिवारी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिपाही रामनाथ तिवारी सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत विभागीय सहकर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें संभाला गया। कानपुर के एलएलआर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने लहूलुहान अवस्था में घायल सिपाही रामनाथ तिवारी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फतेहपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनके सिर की चोटों को काफी गहरा और हालत को अति संवेदनशील पाया। इसके बाद सिपाही की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत कानपुर के एलएलआर (हैलट) अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां वे फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। आरोपी चालक हिरासत में, जांच जारी पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान मोहम्मद मुस्लिम के रूप में हुई है, जो प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और घटना के संबंध में आगे की कानूनी व वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)