आगरा में आचार्यश्री के मंगल प्रवेश की तैयारी:24 अक्टूबर को शाम 4 बजे होगा आचार्यश्री ससंघ का भव्य स्वागत
आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में 26 अक्टूबर को नवीन संत भवन शिलान्यास समारोह, वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव, त्यागवृत्ति सम्मान और क्षमावाणी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। परिषद के उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होने की अपील की। महामंत्री मनीष जैन ने बताया कि आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को शाम 4 बजे आचार्यश्री ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश होगा। बैठक में परिषद के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)