बच्चों के झगड़े में दंपती से मारपीट:सिद्धार्थनगर में चार लोगों पर केस दर्ज, जान से मारने की धमकी का आरोप

Oct 27, 2026 - 09:37
0
बच्चों के झगड़े में दंपती से मारपीट:सिद्धार्थनगर में चार लोगों पर केस दर्ज, जान से मारने की धमकी का आरोप
सिद्धार्थनगर के कठेला जनूबी टोला हुसैननगर में बच्चों के झगड़े को लेकर एक दंपती से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित मनिराम की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मनिराम पुत्र उदयराज ने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे उनके पड़ोसी दीपक, अमन, पूजा और लक्ष्मी ने बच्चों के झगड़े की बात पर उन्हें और उनकी पत्नी पवित्रा को गाली दी। विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई, जिससे दोनों को चोटें लगीं। पीड़ित दंपती का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायल होने के बाद मनिराम ने एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद कठेला समयमाता थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीपक, अमन, पूजा और लक्ष्मी के खिलाफ मारपीट, गाली देने और धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User