बाबरी-मस्जिद विध्वंस पर मौलाना युसुब बोले-उस दिन सिर्फ सोनिया नहीं:पूरा मुल्क रो रहा था, मंदिर-मस्जिद किसी की जागीर नहीं

Nov 08, 2026 - 19:03
0
बाबरी-मस्जिद विध्वंस पर मौलाना युसुब बोले-उस दिन सिर्फ सोनिया नहीं:पूरा मुल्क रो रहा था, मंदिर-मस्जिद किसी की जागीर नहीं
बाराबंकी में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी और प्रवक्ता मौलाना युसुब अब्बास ने बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर बयान दिया। रविवार शाम करीब 6 बजे बाराबंकी पहुंचे मौलाना ने सोनिया गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने मस्जिद गिराए जाने के दौरान रोने की बात कही थी। मौलाना ने कहा कि उस दिन सिर्फ सोनिया गांधी नहीं, बल्कि पूरा मुल्क रो रहा था। उन्होंने इस घटना को काला दिवस बताते हुए कहा कि उस दिन संविधान को तार-तार कर दिया गया था। 'मामला सिर्फ इमारत गिरने का नहीं था' मौलाना युसुब अब्बास ने कहा कि उस दिन कुछ लोग ही हंस रहे थे, जबकि पूरा देश दुखी था। मामला सिर्फ एक इमारत गिरने का नहीं, बल्कि देश के संविधान का था। अखिलेश के अयोध्या दौरे को बताया अच्छी पहल 12 नवंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या जाकर दर्शन करने के सवाल पर मौलाना ने इसे अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कहीं भी दर्शन के लिए जा सकता है। मंदिर और मस्जिद किसी एक की जागीर नहीं हैं। इंसान मन की शांति के लिए मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे जाता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव या राजनीतिक नजरिए से देखना ठीक नहीं है। किसी के दर्शन करने पर उसके पहनावे को लेकर सवाल उठाना भी उचित नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User