बागपत में 246 किलो अवैध पटाखे नष्ट:हरियाणा से आने वाले अवैध पटाखों पर पुलिस की नजर
बागपत में रमाला थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर दो बजे 246 किलो पटाखे नष्ट कर दिए। पुलिस ने इन पटाखों को वर्ष 2026 में अलग-अलग मामलों में पकड़ा था। मुकदमों का निपटारा होने के बाद थाना परिसर में गड्ढा खोदकर पटाखों को दबा दिया गया। यह कार्रवाई सीओ अंशु जैन के नेतृत्व में की गई। एसपी पूर्णेन्दु सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध पटाखे बनाने और उनकी तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस जिले की सीमा पर बनी चौकियों पर निगरानी कर रही है। पुलिस हरियाणा से आने वाले अवैध पटाखों पर विशेष नजर रख रही है। वहीं, पंजाब से लाए गए पटाखे भी पकड़े जा चुके हैं। त्योहारों को देखते हुए जिले में पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग और छापेमारी की जा रही है। सीओ अंशु जैन ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मुकदमों का निपटारा होने के बाद पकड़े गए 246 किलो पटाखों को नष्ट कराया गया है। अवैध पटाखों के मामलों में पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)