गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी आग:ताले तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी, ब्रीदिंग एयर सेट पहनकर पाया काबू

Nov 08, 2026 - 17:58
0
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी आग:ताले तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी, ब्रीदिंग एयर सेट पहनकर पाया काबू
गाजियाबाद के मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह केमिकल गोदाम में आग लग गई। गोदाम से काला धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। केमिकल के कारण धुआं तेजी से फैल रहा था। ऐसे में दमकलकर्मियों को ब्रीदिंग एयर सेट पहनकर आग बुझानी पड़ी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुबह 8:43 बजे लगी आग, दोनों गेट पर थे ताले जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 8:43 बजे सादिक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में आग लगी। गोदाम बाहर से बंद था। अंदर से काला धुआं निकलता देखकर स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र के स्वदेशी कंपाउंड से एक और दमकल गाड़ी बुलाई गई। वैशाली फायर स्टेशन से दो वाटर बाउजर और आपदा प्रबंधन वाहन भी भेजे गए। ताले तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने देखा कि गोदाम के दोनों गेट पर ताले लगे हुए हैं। इसके बाद ताले तोड़कर अंदर पानी की बौछार शुरू की गई। केमिकल के कारण धुआं तेजी से फैल रहा था। सुरक्षा को देखते हुए दमकलकर्मियों ने ब्रीदिंग एयर सेट पहनकर आग बुझाने का काम किया। आग लगने के कारणों की जांच सीएफओ सौरभ कुमार ने बताया कि अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां भेजी गई थीं। दमकलकर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पाया। मौके पर स्थानीय पुलिस और फैक्ट्री मालिक विवेक त्यागी भी मौजूद थे। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User