बागपत में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, 4 आरोपी गिरफ्तार:दो फैक्ट्री और तीन गोदाम से लाखों के पटाखे, 16 मशीनें मिलीं; 3 फरार
बागपत पुलिस ने अवैध पटाखों के निर्माण और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो फैक्ट्रियों और चार गोदामों पर छापेमारी की। सिंघावली अहीर और बालैनी थाना पुलिस की कार्रवाई में लाखों रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अपने दो साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। दो फैक्ट्रियों और गोदामों पर छापा सिंघावली अहीर कस्बे में पुलिस ने दो फैक्ट्रियों और तीन गोदामों पर छापेमारी की। यहां से लाखों रुपये के अवैध पटाखे बरामद हुए। मंगलवार देर रात तक पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। इसके साथ ही बॉर्डर चौकियों पर भी विशेष अभियान चलाया गया। दत्तनगर गांव में भी मिले अवैध पटाखे बालैनी पुलिस ने दत्तनगर गांव में एक मकान पर छापा मारा। यहां से भी लाखों रुपये के अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस को देखकर रिजवान अपने दो साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पटाखे बनाने की 16 मशीनें बरामद पुलिस की कार्रवाई में पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली कुल 16 मशीनें भी बरामद की गई हैं। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र से वाजिद, तस्लीम, फारूक और जैद पुत्र फारूक को गिरफ्तार किया गया है। त्योहारों को देखते हुए बढ़ाई निगरानी एसपी पूर्णेन्दु सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि अवैध पटाखों के निर्माण और बिक्री को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस बॉर्डर चौकियों पर भी निगरानी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)