हाथरस में बाइक रिक्शा से टकराई, 4 युवक घायल:तालाब ओवरब्रिज पर हुआ हादसा, एक युवक आगरा रेफर
हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित तालाब ओवरब्रिज पर मंगलवार देर रात बाइक और माल ढोने वाले रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नाई का नगला के रहने वाले हैं दो युवक घायलों में 18 वर्षीय अवधेश और नवीन शामिल हैं। दोनों कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला के रहने वाले हैं। वे अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। अवधेश की हालत गंभीर, आगरा रेफर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अवधेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)