MLC चुनाव-आगरा में 75 बूथों पर मतदान शुरू:शिक्षक-स्नातक के 25 दावेदार मैदान में, जिले के 40 हजार वोटर तय करेंगे फैसला
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। जिले के 75 बूथों पर दोनों सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां गुरुवार दोपहर को ही बूथों पर पहुंच गई थीं। शाम 4 बजे तक आगरा के 40 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। आगरा खंड के 12 जिलों में शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें स्नातक सीट पर 13 और शिक्षक सीट पर 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2,41,527 मतदाता हैं। मतदान के बाद सभी 12 जिलों की मतपेटियां आगरा की गल्ला मंडी में जमा होंगी। 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। अब विस्तार से पढ़िए…
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक MLC के लिए इस बार 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 13 प्रत्याशी स्नातक MLC और 12 प्रत्याशी शिक्षक MLC के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। 12 जिलों के 2.41 लाख वोटर अपना स्नातक और शिक्षक MLC चुनेंगे। आगरा में शिक्षक और अलीगढ़ में स्नातक वोटर सबसे अधिक हैं। आगरा खंड में शिक्षक MLC के लिए 150 और स्नातक MLC के लिए 262 बूथों पर मतदान हो रहा है। आगरा जिले में शिक्षक MLC के लिए 27 और स्नातक MLC के लिए 48 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। आगरा खंड के इन जिलों में हो रही वोटिंग
आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरेया और इटावा। जानिये किस जिले में कितने पोलिंग स्टेशन… अब जानिये किस जिले में कितने मतदाता शिकायतों को कंट्रोल रूम बने
अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) /नोडल अधिकारी शिकायत निस्तारण नियंत्रण कक्ष अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि नियन्त्रण कक्ष नागरिक सुरक्षा कार्यालय कलक्ट्रेट में बन चुका है, जिसके सहायक प्रभारी मुकेश जैन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मोबाइल नंबर-9997012900 व मुनेश कुमार गुप्ता उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मोबाइल नं.-7906300290 नामित किये हैं। नियंत्रण कक्ष का फोन नं.0562-2260550 है।
ये हैं स्नातक MLC प्रत्याशी चुनाव मैदान में ये हैं शिक्षक MLC प्रत्याशी चुनाव मैदान में
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)