मथुरा में वाहन चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने आठ मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की; वाहन मथुरा और दिल्ली से चुराए गए थे

Nov 01, 2026 - 16:56
0
मथुरा में वाहन चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने आठ मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की; वाहन मथुरा और दिल्ली से चुराए गए थे
मथुरा शहर में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। कृष्णानगर पुलिस चौकी प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। बरामद वाहनों में रॉयल एनफील्ड बुलेट सहित कई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम को सूचना मिली, जिसके आधार पर बोहरे नगर स्थित चौबे की बगीची के पास पीपल के पेड़ के नीचे घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विपिन कुमार निवासी गांव बाजना, थाना हाईवे और मनीष कुमार निवासी गांव फौजू आका, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। दिल्ली और मथुरा से चुराए थे वाहन पुलिस की जांच में बरामद वाहनों का संबंध मथुरा और दिल्ली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से सामने आया है। इनमें मथुरा कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल और स्कूटी के साथ दिल्ली के आरकेपुरम, मालवीय नगर, किशनगढ़ और सरोजिनी नगर थाना क्षेत्रों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। इससे गिरोह के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय होने की आशंका सामने आई है। चोरी के वाहनों की बरामदगी से खुलेंगे कई राज एक साथ नौ दोपहिया वाहनों की बरामदगी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे वाहन चोरी करने के बाद उन्हें कहां खपाते थे और गिरोह में इनके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User