दहेज हत्या के आरोप में पति और सास-ससुर गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में पुलिस ने तीनों को चेकिंग के दौरान पकड़ा, जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को मृतका के पति और सास-ससुर को गिरफ्तार किया। तीनों को गधियावां-पट्टी रोड पर नारायण महाविद्यालय के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने गिरफ्तारी की जानकारी दी। दहेज में बाइक और एक लाख रुपए मांगने का आरोप पुलिस के अनुसार, जौनपुर जिले के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी काजल की शादी प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावां निवासी निखिल से की थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दोपहिया वाहन और एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। काजल को प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप है। जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी मौत बताया गया कि 28 जुलाई 2026 को काजल के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर काजल को प्रताड़ित किया गया और जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पति और सास-ससुर को पुलिस ने पकड़ा पुलिस ने रविवार को निखिल वर्मा (करीब 22 वर्ष), रामकुमार वर्मा (करीब 46 वर्ष) और संगीता देवी (करीब 42 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)