बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत:नोएडा से शाहजहांपुर से लौटते समय हुआ था हादसा, पति-बेटी को मामूली चोटें

Oct 23, 2026 - 15:53
0
बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत:नोएडा से शाहजहांपुर से लौटते समय हुआ था हादसा, पति-बेटी को मामूली चोटें
शाहजहांपुर में सड़क हादसे में घायल शीला देवी (31) की गुरुवार रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। 6 अक्टूबर को बदायूं जिले में उनकी बाइक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में शीला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जबकि उनके पति राजीव कुमार और बेटी जियांशी (7) को मामूली चोटें आई थीं। नोएडा से घर लौटते समय हुआ हादसा शीला देवी अपने पति राजीव कुमार और बेटी जियांशी के साथ नोएडा से शाहजहांपुर लौट रही थीं। इसी दौरान बदायूं जिले में शेखूपुर चौकी के पास उनकी बाइक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। राजीव नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। हादसे के बाद शीला को इलाज के लिए बदायूं से सैफई, बरेली, कानपुर और लखनऊ के अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। तीन दिन पहले परिजन उन्हें शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां गुरुवार रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User