मूड़घाट पुल से किशोरी कुआनो नदी में कूदी:बचाने गया युवक भी डूबने लगा तो तैरकर निकला, पुलिस-पीएसी लड़की की तलाश में जुटी

Oct 23, 2026 - 16:26
0
मूड़घाट पुल से किशोरी कुआनो नदी में कूदी:बचाने गया युवक भी डूबने लगा तो तैरकर निकला, पुलिस-पीएसी लड़की की तलाश में जुटी
बस्ती में शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे मूड़घाट पुल से एक 16 वर्षीय किशोरी कुआनो नदी में कूद गई। उसे बचाने के लिए नदी में नहा रहा एक युवक पहुंचा। किशोरी ने युवक के दोनों हाथ पकड़ लिए, जिससे वह भी डूबने लगा। युवक किसी तरह खुद को बचाकर बाहर निकल आया, लेकिन किशोरी को नहीं बचा सका। किशोरी की पहचान मुंडेरवा थाना क्षेत्र के चीताही नर्सिंग निवासी अंजलि के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 16 साल है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और पीएसी की टीम मौके पर पहुंची। किशोरी की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। राजस्व टीम भी मौजूद है। किशोरी के कूदने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User