पीईटी परीक्षा के लिए डीएम-एसपी ने केंद्रों का जायजा लिया:निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था परखी, 15 केंद्रों पर 7104 कैंडिडेट देंगे एग्जाम

Oct 23, 2026 - 16:42
0
पीईटी परीक्षा के लिए डीएम-एसपी ने केंद्रों का जायजा लिया:निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था परखी, 15 केंद्रों पर 7104 कैंडिडेट देंगे एग्जाम
अमरोहा में पीईटी परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने शुक्रवार दोपहर कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने श्रीराम इंटर कॉलेज बादशाहपुर, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज धनौरा और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा में सुरक्षा, प्रवेश और सीसीटीवी व्यवस्था परखी। कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर लगातार निगरानी के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान शहर में जाम से बचने और यातायात सही रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान बनाया है। 25, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को शहर में कार समेत भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। बाहरी वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा। जिले में 15 केंद्रों पर 7104 कैंडिडेट परीक्षा देंगे। तीनों तारीखों पर परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास व पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे। नौगावां सादात से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे। नौगावां सादात से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास व धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे। अतरासी चौकी से अमरोहा की ओर जाने वाले वाहन एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड होते हुए बंबूगढ़ चौराहे से कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा से अमरोहा में प्रवेश करेंगे। शहर अमरोहा से जोया/दिल्ली (हाईवे) की ओर जाने वाला वाहन कांकरसराय से बंबूगढ़ से जोया की ओर जाएंगे। शहर अमरोहा से नौगावां सादात की ओर जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से बाईपास होते हुए नौगावां की ओर जाएंगे। जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा कैलसा रोड होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे। कोई भी ई-रिक्शा व ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आएगा, सभी कैलसा बाईपास होते हुए कांठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। नोट : बंबूगढ़ चौराहे से बिजनौर रोड स्थिति रीगल 77 होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा व ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User