2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताया:रामपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क पर जोर

Oct 23, 2026 - 16:42
0
2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताया:रामपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क पर जोर
रामपुर में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों और पदाधिकारियों के परिश्रम से ही भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में विराट विजय मिलेगी। इसके लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को अनुशासन, समर्पण और सामूहिक प्रयास के साथ काम करना होगा। वह रामपुर सेवक कार्यालय पर शुक्रवार की दोपहर तीन बजे आयोजित नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों और सभी मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने की अपील विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। बूथ अध्यक्ष संगठन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। ऐसे में प्रत्येक बूथ पर सक्रियता, आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ काम करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसंपर्क बनाए रखने और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक उनकी आवाज पहुंचाई जाए। साथ ही भाजपा की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाएं। संगठन की छवि जनता के बीच कार्यकर्ताओं के व्यवहार, सक्रियता और संवाद से बनती है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा के साथ करना चाहिए। आकाश सक्सेना ने कहा कि संगठन की सफलता के लिए अनुशासन, समर्पण और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता का आधार बनेगा। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष विवेक रूहेला, कुंवर बहादुर राजपूत, पारुल अग्रवाल, सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष अन्नू सक्सेना, पुराना गंज मंडल अध्यक्ष भाव्य उप्पल और नयागंज मंडल अध्यक्ष राजू सुमन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User