दुर्गा पंडाल पर विशाल भंडारा:सरायखेमा में हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को बांटा महाप्रसाद
अमेठी के सरायखेमा गांव में न्यू जागृति दुर्गा पूजा समिति की ओर से माता नवदुर्गा के पंडाल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान, हवन-यज्ञ और आरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान माता शेरावाली के भजन-कीर्तन भी हुए। भक्ति गीतों से पंडाल का माहौल भक्तिमय बना रहा। भंडारे में बड़ी संख्या में गांव और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं आशीर्वाद से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बंशीलाल चौहान, धीरज सिंह, मनीराम, संजीव कुमार मिश्र, सुरेंद्र, संतोष, दलगजन पांडेय, जितेंद्र, हृदयराम, विंध्यदीन कश्यप, कृष्णानंद मौर्य, विकास, ओमप्रकाश, राम कुबेर जैसवाल, बच्चा, संजय, राम सुंदर कन्नौजिया, पंडित गुनन, गायत्री प्रसाद मिश्र, अर्पित सिंह और खेलारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)