अमेरिकी लेखिका की पुस्तक का कवर जारी:गोरखपुर में ‘सेंट सौरभ’ का कवर विमोचित, मानवता और सद्भाव का संदेश देगी पुस्तक
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के तहत लगातार 44वें दिन अमेरिकी लेखिका कैली फे (टियाना डीना जोन्स) की पुस्तक ‘Saint Saurabh: The Soul That Heals’ का कवर विमोचित किया गया। यह पुस्तक धरा धाम इंटरनेशनल, गोरखपुर के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती और संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवन-दर्शन एवं मानवतावादी विचारों से प्रेरित है। पुस्तक में करुणा, आशा, शांति, अंतरधार्मिक सद्भाव और मानवीय परिवर्तन जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है। इसका उद्देश्य प्रेम, संवेदना और परोपकार के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देना है। लेखिका कैली फे गायिका, गीतकार, मार्गदर्शक और उद्यमी भी हैं। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स और दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)