बाजार जाने निकले युवक का शव जंगल में मिला:बदायूं में मुजरिया थाने के पीछे ढाबे के पास बरामद, सिर पर चोट के निशान
बदायूं के मुजरिया थाना में घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले युवक का शव गुरुवार सुबह थाने के पीछे एक ढाबे के पास जंगल में मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कटेया भगवंती गांव निवासी प्रवेश (35), पुत्र सोपाली के रूप में हुई है। वह बुधवार शाम मुजरिया बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह जंगल में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सिर पर चोट के निशान मिले सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के सिर पर चोट के निशान मिलने से पुलिस मौत की वजह जानने के लिए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खेतीबाड़ी से चलाते थे परिवार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि प्रवेश खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। युवक की मौत से परिवार में मातम है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)