मरने से पहले वीडियो कॉल कर बोला- लव यू बाबू:डेढ़ साल की बेटी से की थी बात, कानपुर के फ्लैट में फंदे से लटका मिला

Nov 19, 2026 - 14:11
0
मरने से पहले वीडियो कॉल कर बोला- लव यू बाबू:डेढ़ साल की बेटी से की थी बात, कानपुर के फ्लैट में फंदे से लटका मिला
कानपुर के गोविंद नगर में 28 वर्षीय युवक ने पत्नी और डेढ़ साल की बेटी से वीडियो कॉल पर काफी देर तक बात की। बातचीत के अंत में बेटी से कहा, 'आई लव यू बाबू, अपना ख्याल रखना और मम्मा को परेशान मत करना... ओके बाय।' इसके बाद युवक ने फ्लैट में पंखे के सहारे चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब एक घंटे बाद पत्नी ने दोबारा फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर उसने बड़े भाई को सूचना दी। भाई फ्लैट पर पहुंचे और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के साथ डोरबेल बजाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो युवक का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, पिता की मौत से अनजान डेढ़ साल की मासूम मां से बार-बार पूछती रही- मम्मा, पापा कहां हैं? मुझे पापा के पास जाना है।यह सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। गांव से लौटने के बाद भाई को फ्लैट पर छोड़कर गए थे कानपुर देहात के डेरापुर स्थित उरसान गांव निवासी ज्ञान प्रताप सिंह सरकारी विद्यालय में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में पत्नी विमला देवी, बड़ा बेटा विमल और छोटा बेटा शिवांशु प्रताप सिंह (28) हैं। दोनों बेटे प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करते हैं। बड़ा बेटा बर्रा-6 में फ्लैट लेकर रहता है, जबकि छोटा बेटा गोविंद नगर थाना क्षेत्र के बर्रा-4 में पत्नी शैलवी और डेढ़ साल की बेटी इवांशी के साथ रहता था। बड़े भाई विमल ने बताया कि बुधवार को वह छोटे भाई शिवांशु के साथ गांव गए थे। शाम करीब चार बजे दोनों कानपुर लौटे। उन्होंने शिवांशु को उसके फ्लैट पर छोड़ा और खुद अपने फ्लैट पर चले गए। इसके बाद शिवांशु ने पत्नी को वीडियो कॉल की। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। फिर उसने अपनी डेढ़ साल की बेटी से बात की। बातचीत के आखिर में बेटी को प्यार करते हुए कहा, 'आई लव यू बाबू, अपना ख्याल रखना। मम्मा को तंग मत करना। ओके बाय।' इसके बाद उसने कॉल काट दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User