भाजपा प्रदेश कार्यसमिति घोषित,फर्रुखाबाद के 6 लोगों को मिली जगह:सांसद मुकेश राजपूत आमंत्रित सदस्य, 2 पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपनी प्रदेश कार्य समिति की घोषणा की थी। इसमें फर्रुखाबाद जनपद के 6 लोगों को जगह मिली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश कार्य समिति की घोषणा की। इसमें सांसद मुकेश राजपूत को विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, भूदेव राजपूत के अलावा दुग्ध डेरी संघ के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह को प्रदेश कार्य समिति में सदस्य पद की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य मिथिलेश अग्रवाल को भी प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया। वहीं लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रहने वाले अभय सिंह जनसेवक को भी प्रदेश कार्य समिति में सदस्य बनाया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा तैयारी में तेजी से जुटी है। इसको लेकर वह सभी वर्गों के लोगों को सम्मिलित करने में लगी है। प्रदेश कार्य समिति में भाजपा ने जनपद के 6 लोगों को शामिल किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)