बभनी में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई:सुरेश सनातन बोले- महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति की महान विभूति
मिर्जापुर के सतेशगढ़ प्रखंड स्थित बभनी गांव के हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के चुनार जिला संगठन मंत्री सुरेश सनातन ने कार्यकर्ताओं को महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति की महान विभूति हैं। उनका जीवन और साहित्य समाज को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अवधेश सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड मंत्री सम्पूर्णानन्द मौर्य ने किया। आयोजन में कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिला संयोजक अर्जुन मौर्य, मनीष विश्वकर्मा, नितिल प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के विचारों और साहित्यिक विरासत के महत्व पर चर्चा की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)