बच्चों के विवाद में चचेरी बहन को गोली मारी:अमरोहा में फायरिंग के बाद आरोपी युवक फरार, महिला गंभीर रूप से घायल

Nov 13, 2026 - 09:46
0
बच्चों के विवाद में चचेरी बहन को गोली मारी:अमरोहा में फायरिंग के बाद आरोपी युवक फरार, महिला गंभीर रूप से घायल
अमरोहा के अहमदनगर मोहल्ले में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला को गोली लग गई। आरोप है कि उसके चचेरे भाई ने तमंचे से उस पर फायर किया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बच्चों के विवाद के बाद चली गोली घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 10 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बड़ों तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने अपनी चचेरी बहन पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से महिला जमीन पर गिर पड़ी। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। CO सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि गोली लगने की घटना पहली नजर में संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User