BCCI अंडर-19 टीम की 17 साल की क्रिकेटर की मौत:,परिवार ने 2 युवकों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

Nov 14, 2026 - 08:12
0
BCCI अंडर-19 टीम की 17 साल की क्रिकेटर की मौत:,परिवार ने 2 युवकों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
तेलंगाना के विकाराबाद जिले में BCCI अंडर-19 टीम में चुनी गई 17 साल की क्रिकेटर नंदिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नंदिनी हाल ही में BCCI की अंडर-19 टीम में चुनी गई थीं। उनकी मौत के बाद परिवार और रिश्तेदारों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने इलाके के दो युवकों पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नानी के घर रहकर पढ़ाई और क्रिकेट की तैयारी कर रही थीं नंदिनी मूल रूप से तेलंगाना के विकाराबाद जिले के यलाल मंडल स्थित संगयापल्ली गांव की रहने वाली थीं। वह पढ़ाई और क्रिकेट की तैयारी के लिए विकाराबाद शहर की मधु कॉलोनी में अपनी नानी के घर रह रही थीं। यहां वह पढ़ाई के साथ नियमित रूप से क्रिकेट की कोचिंग भी ले रही थीं। हाल ही में BCCI अंडर-19 टीम में चयन के बाद उनके परिवार और इलाके के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें थीं। परिजनों का आरोप- दो युवक कर रहे थे परेशान नंदिनी के परिवार ने अनिल और कृष्णा नाम के दो युवकों पर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, अनिल पिछले कुछ दिनों से प्यार के नाम पर नंदिनी का पीछा कर रहा था। वहीं, कृष्णा पर उसका साथ देने का आरोप है। नंदिनी की मौत के बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों युवकों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त किया विकाराबाद के सर्किल इंस्पेक्टर रघु के मुताबिक, पुलिस को सुबह करीब 9 बजे नंदिनी की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पिता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नंदिनी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस उनके इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप अकाउंट की भी जांच करेगी, ताकि पता लगाया जा सके कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए परेशान या ब्लैकमेल तो नहीं किया जा रहा था। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों को भावनात्मक सहयोग देने की अपील की सीआई रघु ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर ध्यान देने और उनसे बातचीत करते रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को मुश्किल समय में अकेला छोड़ने के बजाय उन्हें भावनात्मक सहयोग और प्रोत्साहन देना जरूरी है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नंदिनी का शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस फिलहाल परिजनों के आरोपों और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी आज से:38 टीमें खेलेंगी घरेलू टी-20 टूर्नामेंट; वैभव बिहार के कप्तान, सूर्या-शमी भी उतरेंगे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी आज से शुरू होगी। इसमें 38 टीमें हिस्सा लेंगी। 32 टीमें एलीट और 6 टीमें प्लेट डिवीजन में खेलेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 6 दिसंबर को होगा। इस बार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बिहार की कप्तानी करेंगे। सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी खेलेंगे। पिछली बार की चैंपियन झारखंड खिताब बचाने उतरेगी। पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User