अमेठी में सुबह हल्का कोहरा छाया:तापमान 21 डिग्री पर पहुंचा, गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले लोग
अमेठी में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदल गया है। सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं और सुबह हल्का कोहरा छा रहा है। तापमान गिरकर 21 डिग्री पर पहुंच गया है। लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। दिन में हल्की धूप निकल रही है। सुबह कोहरे के कारण सड़कों पर दूर तक देखने में दिक्कत हो रही है। बाइक और कार चलाने वालों को सावधानी बरतनी पड़ रही है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका है। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा बढ़ सकता है।
ठंड बढ़ने से रबी की फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। गेहूं और सरसों की बुवाई कर चुके किसान खुश हैं। सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भी इस मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। रात में ठंड बढ़ेगी और सुबह कोहरा घना हो सकता है। वाहन चालकों से फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और धीमी गति से चलने की अपील की गई है। अमेठी के बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। लोग जैकेट, स्वेटर और कंबल खरीद रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)