वाराणसी के नगर आयुक्त बने IAS शाश्वत त्रिपुरारी:हिमांशु नागपाल का गाजियबाद तबादला, सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं 2021 बैच के शाश्वत
शासन स्तर से शुक्रवार की रात प्रदेश के 38 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिए गए। इसी क्रम में वाराणसी में साल 2022 में सीडीओ के पद आये और 28 अक्टूबर 2025 को नगर आयुक्त बने 2019 बैच के IAS अधिकारी हिमांशु नागपाल का गाजियबाद नगर आयुक्त के पद पर तबादला कर दिया गया। उनकी जगह पर 2021 बैच के आईएएस अधिकारी और गोरखपुर में सीडीओ के पद पर तैनात शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। शाश्वत 2 साल से गोरखपुर के सीडीओ पद पर तैनात थे। गोरखपुर में तैनात IAS अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। देर रात शासन ने 38 IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। शाश्वत त्रिपुरारी को पहली बार वाराणसी में तैनाती मिली है। कैंपियरगंज में किया था अवैध खनन पर बड़ा एक्शन
2020 से 2023 तक शाश्वत त्रिपुरारी कैंपियरगंज के SDM रहे। इस दौरान उन्होंने मिट्टी खनन पर सख्त कार्रवाई की और अवैध खनन को काफी हद तक रोकने में सफलता पाई। उनके तेज और निष्पक्ष फैसलों की उस समय व्यापक सराहना हुई थी। 2023-24 में अलीगढ़ में तैनाती के दौरान शाश्वत ने तहसील स्तर पर उत्तर प्रदेश की पहली महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की। यहां महिला संबंधी शिकायतों की तत्काल सुनवाई और निस्तारण की व्यवस्था की गई थी, जिसे शासन स्तर पर मॉडल के रूप में स्वीकार किया गया। बीटेक कर चुके हैं शाश्वत त्रिपुरारी
शाश्वत त्रिपुरारी 2021 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी है। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। UPSC की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में कदम रखा। उनकी शुरुआती तैनातियों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में काम करने का अनुभव भी शामिल है। अब उन्हें प्रधानमंत्री संसदीय क्षेत्र वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण शहर में नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। चार साल वाराणसी में तैनात रहे हिमांशु नागपाल
2019 बैच के आईसीएएस ऑफिसर और वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल का तबादला गाजियबाद नगर आयुक्त के पद पर किया गया है। हिमांशु नागपाल ने 22 सितंबर 2022 को वाराणसी में सीडीओ पद पर पहली पोस्टिंग पायी थी। इसके बाद 28 अक्टूबर 2025 को उन्हें वाराणसी में ही नगर आयुक्त के पद पर तैनाती मिली थी। हाल ही में उनके प्रयासों से नगर निगम को बेस्ट रिवर फ्रंट टॉउन की श्रेणी में तीसरा स्थान पूरे देश में मिला है। हिमांशु नागपाल दूसरे IAS हैं जिन्हे वाराणसी में सीडीओ और नगर आयुक्त दोनों पदों पर काम किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)