ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की हादसे में गई जान:PRB सिपाही को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Nov 14, 2026 - 08:15
0
ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की हादसे में गई जान:PRB सिपाही को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
कानपुर देहात के रसूलाबाद में शुक्रवार रात ड्यूटी पर जा रहे पीआरबी सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। रसूलाबाद-बिसधन रोड पर आदर्श गार्डन के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में सिपाही को सीएचसी रसूलाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक फैल गया। मृतक की पहचान आरक्षी अजय प्रताप (30) के रूप में हुई है। वह रसूलाबाद थाने में पीआरबी वाहन संख्या 5750 पर तैनात थे। हादसे की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद और सीओ रसूलाबाद आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन से उतरकर मोबाइल पर कर रहे थे बात शुक्रवार रात करीब 11 बजे पीआरबी वाहन 5750 पर होमगार्ड राजकिशोर चालक और आरक्षी अजय प्रताप ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस टीम को एक सूचना पर मौके के लिए रवाना होना था। इसी दौरान रसूलाबाद-बिसधन रोड पर आदर्श गार्डन के पास अजय प्रताप वाहन से नीचे उतरकर मोबाइल पर बात करने लगे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया टक्कर लगने से अजय प्रताप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद ले गई। वहां चिकित्सक डॉ. सौरभ शाक्य ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिरोजाबाद के रहने वाले थे अजय प्रताप अजय प्रताप मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के रहने वाले थे। वह शादीशुदा थे और परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जवान की मौत से परिवार में मातम छा गया। फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी आलोक प्रसाद और सीओ रसूलाबाद आलोक सिंह भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टक्कर मारने के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User