स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:सच बोलना एक तप है; बात करते समय 4 बातें ध्यान रखेंगे, तो रिश्तों प्रेम बना रहेगा
सदैव सत्य बोलना भी एक तप है। हमारी वाणी में सच्चाई हो, छल-कपट न हो और हमारे शब्द विश्वास पैदा करने वाले हों। सत्य वचन व्यक्ति के चरित्र को मजबूत बनाते हैं। दूसरों से बातचीत करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए… 1. हमारी वाणी ऐसी हो, जो दूसरों को अच्छी लगे। कठोर और कटु शब्दों के स्थान पर मधुर, विनम्र और प्रेमपूर्ण शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। मधुर वाणी से लोगों के हृदय में अपनापन और सम्मान उत्पन्न होता है। 2. बोलने से पहले विचार करना और आवश्यकता के अनुसार ही बोलना वाणी का संयम है। अनावश्यक, अपमानजनक और दूसरों को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों से बचना चाहिए। संयमित वाणी व्यक्ति की समझदारी और संस्कारों को दर्शाती है। 3. हमारी बातों में दूसरों के प्रति सम्मान झलकना चाहिए। किसी की बात को ध्यान से सुनना, विनम्रता से उत्तर देना और सभी के साथ मर्यादित व्यवहार करना अच्छे व्यक्तित्व की पहचान है। इससे संगठन में प्रेम और सहयोग की भावना विकसित होती है। 4. हमारे शब्द सही, सार्थक, संतुलित, व्यवस्थित, मर्यादित और शालीन होने चाहिए। ऐसी वाणी सभी को आकर्षित करती है, रिश्तों को मजबूत बनाती है और एक सकारात्मक वातावरण तैयार करती है। वास्तव में, हमारे शब्द ही एक नए और सुंदर संसार का निर्माण कर सकते हैं। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि से आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)