बेंती में धूमधाम से मना राजा भैया का 57वां जन्मदिन:समर्थकों का लगा जमावड़ा, केक काटा; सरदार पटेल के चित्र पर किया माल्यार्पण
प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का 57वां जन्मदिन शनिवार को बेंती कोठी में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रतापगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों से समर्थक, शुभचिंतक और पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों में अपने नेता के जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। जन्मदिन पर राजा भैया ने सबसे पहले हनुमान जी की प्रतिमा के सामने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के पुजारी ने उन्हें विजय तिलक लगाया। इसके बाद उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समर्थकों के साथ काटा केक धार्मिक अनुष्ठान के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं और पुष्पगुच्छ भेंटकर राजा भैया को जन्मदिन की बधाई दी। लोगों ने उनके दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। इसके बाद राजा भैया ने समर्थकों की मौजूदगी में केक काटा। परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। समर्थक उनके साथ तस्वीर खिंचवाने और शुभकामनाएं देने के लिए उत्साहित दिखे। शिवाजी महाराज का चित्र भेंट किया इस दौरान राजा भैया की डिजिटल टीम के विनोद यादव और राहुल त्रिपाठी ने उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक कुलदीप पटेल, पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज, प्रमुख संतोष सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, सोनू सिंह नारियावा, कुंवर साहब सिंह, प्रभात सिंह और प्रांजल त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)