फतेहपुर में सरदार पटेल की जयंती मनाई:151वीं जयंती पर लौह पुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
फतेहपुर में भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पटेल नगर चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप यादव, प्रांसी नर्सिंग होम के संचालक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता रामनरेश पटेल सहित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 562 रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। रामनरेश पटेल ने गुजरात के सहकारिता आंदोलन से आई समृद्धि को भी प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना मजबूत करनी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)