गाजीपुर में ज्वेलर्स की दुकान से 6 चेन लूटीं:बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की; एसपी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे

Oct 31, 2026 - 19:54
0
गाजीपुर में ज्वेलर्स की दुकान से 6 चेन लूटीं:बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की; एसपी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे
गाजीपुर शहर के बंशीबाजार स्थित संगिनी ज्वेलर्स में शनिवार शाम 6:30 बजे दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। ग्राहक बनकर दुकान में घुसे दोनों युवक ज्वेलरी देखने लगे। इसी दौरान छह सोने की चेन लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ज्वेलरी देखने के बहाने दुकान में घुसे दुकानदार संजय वर्मा के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6:30 बजे दो अज्ञात युवक ज्वेलरी खरीदने के लिए दुकान में आए थे। दोनों ने ज्वेलरी देखने के लिए कहा। इसी दौरान छह सोने की चेन लेकर भाग निकले। दुकानदार के अनुसार, वारदात के दौरान बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की। एसपी ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दुकान के अंदर जाकर दुकानदार से घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बदमाशों की पहचान और तलाश के लिए जांच की जा रही है। वारदात के बाद दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। इलाके के लोगों में घटना को लेकर दहशत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User