कन्नौज में ट्रैक्टर से टकराई कार, सास-बहू की मौत:हादसे में 5 लोग घायल, कानपुर रेफर किया गया

Oct 31, 2026 - 19:54
0
कन्नौज में ट्रैक्टर से टकराई कार, सास-बहू की मौत:हादसे में 5 लोग घायल,  कानपुर रेफर किया गया
कन्नौज में नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे आलू लदे ट्रैक्टर से स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सास-बहू की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे मिरगावां कट के पास हुई। रॉन्ग साइड से आ रहा था आलू लदा ट्रैक्टर सदर कोतवाली क्षेत्र के भुलभुलियापुर गांव निवासी जमुना देवी (55) पत्नी अशोक सिंह, सियादुलारी (82) पत्नी मालिखान सिंह, सुनीता देवी (40) पत्नी दिनेश चंद्र, बेला (55) पत्नी महेश चंद्र, अर्चना देवी (25) पत्नी आलोक कुमार और छिबरामऊ के शंकरपुर गांव निवासी आयोग बाबू यादव (27) व उनकी पत्नी अंजू देवी (25) स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर छिबरामऊ से कन्नौज की तरफ आ रहे थे। कार जैसे ही नेशनल हाईवे पर मिरगावां कट के पास पहुंची, सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे आलू लदे ट्रैक्टर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद आलू लदा ट्रैक्टर भी हाईवे पर पलट गया। डॉक्टरों ने सास-बहू को मृत घोषित किया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गुरसहायगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जमुना देवी और उनकी सास सियादुलारी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर पलटे ट्रैक्टर को क्रेन की मदद से हटवाया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। बेटी के अंतिम संस्कार से लौट रहा था परिवार बताया गया कि भुलभुलियापुर गांव निवासी जमुना देवी की बेटी मंजू देवी पत्नी नीरज, निवासी पखना, थाना मोहम्मदाबाद, जिला फर्रुखाबाद की शुक्रवार रात मौत हो गई थी। कार सवार सभी लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय उनकी कार आलू लदे ट्रैक्टर से टकरा गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User