प्रयागराज में 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स:दूसरे दिन वाराणसी, सहारनपुर और मेजबान टीम के खिलाड़ियों का दबदबा

Oct 31, 2026 - 19:39
0
प्रयागराज में 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स:दूसरे दिन वाराणसी, सहारनपुर और मेजबान टीम के खिलाड़ियों का दबदबा
प्रयागराज की मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में चल रही 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन ट्रैक और फील्ड पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रदेशभर से आए युवा एथलीटों ने अपनी ऊर्जा, गति और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मेजबान प्रयागराज के खिलाड़ियों ने घरेलू परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाते हुए कई स्पर्धाओं में पदक अपने नाम किए, वहीं वाराणसी और सहारनपुर के एथलीटों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप में अपना वर्चस्व साबित किया। मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में पदक जीते। इसमें विवेक ने सब जूनियर बालक वर्ग के शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में अमित कुमार ने स्वर्ण और अखिल सिंह ने रजत पदक जीतकर प्रयागराज को डबल सफलता दिलाई। जूनियर बालिका वर्ग के जैवलिन थ्रो में प्रेक्षा पटेल ने स्वर्ण और नैंसी ने रजत पदक अपने नाम किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की डिस्कस थ्रो में सुषमा देवी ने स्वर्ण और हरिप्रिया ने कांस्य पदक हासिल किया। वाराणसी के एथलीटों का दौड़ में जलवा वाराणसी के खिलाड़ियों ने लंबी दूरी की दौड़ और जंपिंग इवेंट्स में बाजी मारी। जूनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में विनय (स्वर्ण) और आदित्य यादव (रजत) ने शीर्ष दो स्थान प्राप्त किए। 3000 मीटर दौड़ में नितिन सिंह ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सीनियर बालिका वर्ग की ट्रिपल जंप में जगत नंदिनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। सहारनपुर के खिलाड़ियों की धूम सहारनपुर के एथलीटों ने भी अपनी छाप छोड़ी। सब जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में आदित्य ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में राहुल और लंबी कूद में सहारनपुर के ही सागर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। अयोध्या, मुरादाबाद और मेरठ का दमदार प्रदर्शन अयोध्या की दिव्या यादव ने जूनियर बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि शॉटपुट में मोहिनी ने भी स्वर्ण पदक जीता। मुरादाबाद के नवजोत राठी ने जूनियर बालक वर्ग के शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। मेरठ की कीर्ति चौधरी ने सीनियर बालिका वर्ग की 5 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक हासिल किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User