बेटी के बाद झुलसे पिता ने भी दम तोड़ा:ओरछा CNG सिलेंडर ब्लास्ट में दूसरी मौत, झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज
झांसी से सटे मध्य प्रदेश के ओरछा में सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट में दूसरी मौत हो गई। बेटी रूबी के बाद आग से झुलसे पिता खलील खान (75) ने भी दम तोड़ दिया। उनका झांसी मेडिकल कॉलेज में 13 दिन से इलाज चल रहा था। 6 नवंबर को परिवार के 12 लोग शादी में जाने के लिए तैयार होकर बैठे थे। तभी घर में रखा CNG सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। इसमें पिता-पुत्र, बेटियां समेत 12 लोग झुलस गए थे। 10 घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब पढ़िए पूरा मामला विस्तार से झांसी कोतवाली के डाडियापुरा स्थित कल्लनशाह की मजार के पास रहने वाले शहाबुद्दीन पुत्र समसुद्दीन ने बताया- मैं बाइक मैकेनिक हूं। मेरी पहली शादी निवाड़ी की शबनम से हुई थी। इससे हमारा एक बेटा अबदाल है। जो अभी अपनी नानी के पास रहता है। लगभग 6 साल पहले बीमारी से शबनम की मौत हो गई थी। घरवालों ने 3 साल पहले दूसरी शादी करा दी। ये शादी झांसी से सटे ओरछा स्टेशन निवासी खलील की बेटी रूबी से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। बहन की रिश्तेदारी में थी शादी पति ने आगे बताया- रूबी की बड़ी बहन जूली के परिवार में शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए पत्नी रूबी पिता के साथ अपने मायके चली गई। जहां उसकी 3 बहनें जूली, शहनाज और नीलोफर भी बच्चों को लेकर पहुंच गई थीं। रूबी के भाई अनीश ने बताया- 6 नवंबर को सभी शादी में जाने के लिए तैयार होकर बैठे थे। इस दौरान घर में रखा सीएनजी सिलेंडर ब्लॉस्ट हो गया। मैं, मेरी चारों बहनें, पिता खलील, भाई समीर, शहनाज का पति एजाज, बेटी माहिरा (8), अनन्या (5), हैदर (8), अलीम खान (9) समेत परिवार के 12 लोग झुलस गए। सभी को झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां 9 नवंबर को बहन रूबी (33) की मौत हो गई थी। हालत नाजुक होने पर पिता को ग्वालियर ले गए थे। वहां आराम नहीं मिलने पर बुधवार को वापस झांसी मेडिकल कॉलेज लाए थे। यहां इलाज के दौरान पिता खलील ने भी दम तोड़ दिया। बाकी घायल ठीक है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)