कागज फैक्ट्री में लगी आग, 1 किमी तक उठीं लपटें:जालौन में दमकल की 2 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Nov 19, 2026 - 17:13
0
कागज फैक्ट्री में लगी आग, 1 किमी तक उठीं लपटें:जालौन में दमकल की 2 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, शॉर्ट सर्किट की आशंका
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 4 बजे तुलसी राम फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई देने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से धुएं का घना गुबार उठने लगा। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत शुरू की। फैक्ट्री में कागज और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल दमकल की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User