बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:कानपुर में रक्षाबंधन पर घर आया था, मौत की वजह साफ नहीं
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में शुक्रवार शाम एक युवक का शव बगीचे में पेड़ से लटका मिला। वह घर से करीब 500 मीटर दूर बगीचे में गया था। राहगीरों ने शव देखा तो गांव में सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की वजह अभी साफ नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बगीचे में पेड़ से लटका मिला शव तिवारीपुर गांव निवासी संतोष कुरील (27) पुत्र सुखराम कुरील तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह बाहर रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बताया गया कि रक्षाबंधन पर वह घर आया था। शुक्रवार शाम वह घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित बगीचे में पहुंचा। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसका शव पेड़ पर गमछे के सहारे लटका देखा। उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर साढ़ थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस ने जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साढ़ इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)