दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को पीटा, 3 तलाक दिया:बांदा में एक लाख नकद और पल्सर बाइक मांग, पति समेत 4 पर केस दर्ज

Oct 24, 2026 - 09:24
0
दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को पीटा, 3 तलाक दिया:बांदा में एक लाख नकद और पल्सर बाइक मांग, पति समेत 4 पर केस दर्ज
बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और पति पर तीन तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में शुक्रवार रात 10:36 बजे मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता मुस्कान के मुताबिक, उसका निकाह 18 नवंबर 2024 को फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव निवासी जुनैद अहमद से हुआ था। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद पति जुनैद, ससुर जावेद, सास अफसाना, देवर जैद और ननद साजिया बानो व नाजिया बानो कम दहेज मिलने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुरालीजन एक लाख रुपये नकद और पल्सर बाइक की मांग कर रहे थे। गर्भवती होने पर भी मारपीट का आरोप मुस्कान ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से परेशान किया गया। अक्टूबर 2025 में गर्भवती होने के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पति ने तीन बार तलाक कहकर दूसरी शादी करने की धमकी दी। इसके बाद सास और ननद ने उसके जेवर, कपड़े और नकदी अपने कब्जे में ले लिए और उसे घर से निकाल दिया। बेटी के जन्म पर भी नहीं पहुंचे ससुरालीजन पीड़िता के मुताबिक, घर से निकाले जाने के बाद मायके वाले उसे बांदा ले आए। रिश्तेदारों और पंचायत के जरिए ससुरालीजनों से समझौते की कोशिश की गई, लेकिन दहेज की मांग पूरी हुए बिना वे उसे वापस ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए। पांच फरवरी 2026 को मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के दौरान ससुराल पक्ष से कोई नहीं पहुंचा और पूरा खर्च उसके पिता ने उठाया। समझौता नहीं हुआ तो पुलिस से की शिकायत मुस्कान ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भी सुलह-समझौते के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन वहां भी बात नहीं बनी। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर पति जुनैद अहमद, ससुर जावेद, सास अफसाना, देवर जैद और दोनों ननद साजिया बानो व नाजिया बानो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User