एटा के 1644 बूथों पर मतदाता सूची में जुड़ेंगे नए:आज लगेंगे विशेष कैंप, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बीएलओ रहेंगे

Oct 24, 2026 - 09:55
0
एटा के 1644 बूथों पर मतदाता सूची में जुड़ेंगे नए:आज लगेंगे विशेष कैंप, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बीएलओ रहेंगे
एटा में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और अपडेट करने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी 1644 बूथों पर विशेष कैंप लगेंगे। बीएलओ पात्र नागरिकों के आवेदन लेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली ने युवाओं से अपील की कि वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। 1 जनवरी 2027 को 18 साल पूरे करने वाले युवा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कैंप का मकसद पात्र नागरिकों को जोड़ना और विवरण ठीक करना है। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सभी तय बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। कैंप में नाम जोड़ने (फॉर्म-6), हटाने (फॉर्म-7) और संशोधन के फॉर्म मिलेंगे। अभियान में 165 बीएलओ सुपरवाइजर, चार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और 19 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लगाए गए हैं। नागरिक https://voters.eci.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन या 05742-233312 पर संपर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपने और परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने और सहयोग देने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User